Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस महाधिवेशन की आमसभा में दो लाख लोग जुटाने का तय हुआ लक्ष्य
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस महाधिवेशन की आमसभा में दो लाख लोग जुटाने का तय हुआ लक्ष्य

Abhinesh Pandey February 19, 2023

कांग्रेस महाधिवेशन की आमसभा में दो लाख लोग जुटाने का तय हुआ लक्ष्य

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन के लिए रायपुर में तैयारियां इन दिनों जोरो पर हैं। 24 से 26 फरवरी तक होने जा रहे महाधिवेशन के अंतिम दिन एक बड़ी जनसभा होनी है। इसमें दो लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य तय हुआ है। प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में रविवार को हुई पब्लिक मीटिंग कमेटी की बैठक में यह तय हुआ है। यह जनसभा रायपुर के जोरा में कृषि महाविद्यालय के सामने स्थित मैदान में होगी।

बैठक के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया, महाअधिवेशन के बाद होने वाली आम सभा को लेकर एक बैठक हुई है। इसमें सभी जिला अध्यक्षों को कहा गया है कि, वह सोमवार को अपने-अपने जिलों में बैठक लें। कोशिश करें कि अपने-अपने जिलों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को आमसभा में लाया जाए। करीब 2 लाख से अधिक कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। महाधिवेशन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के सवाल पर ताम्रध्वज साहू ने बताया, इस महाधिवेशन में देश भर से कई वीवीआईपी आएंगे। इनकी सुरक्षा भी जरूरी है। सुरक्षा के लिहाज से बड़े स्तर पर जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। आईजी, डीआईजी से लेकर एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी स्तर के अधिकारी भी महाधिवेशन की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

बैठक के दौरान देश भर से आए प्रतिनिधियों, प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधियों और आमंत्रित लोगों को तय व्यवस्था के तहत बैठाने पर जोर दिया गया। इस दौरान नेताओं को जिम्मेदारियां बांटी गई जो जनसभा के पांडाल में बैठक व्यवस्था से लेकर विभिन्न स्तर के नेताओं के स्वागत और उन्हें व्यवस्था के तहत बैठाने के लिए टीम को तैनात किया जाएगा।इससे पहले कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का टास्क दे चुकी हैं।

Post navigation

Previous धर्म नगरी राजिम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ठेठवार यादव समाज प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ द्वारा भण्डारा कार्यक्रम समन्न हुआ
Next प्रधानमंत्री आवास के लिए भूपेश के खिलाफ सड़क पर उतर रही है जनता- विजय शर्मा

Related Stories

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Recent Posts

  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

You may have missed

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.