Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस ने गरीबों का निवाला छीना: डॉ रमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने गरीबों का निवाला छीना: डॉ रमन

Abhinesh Pandey April 1, 2023

 

*विभाग ,मंत्री सबकी मिली भगत से हुआ घोटाला*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि पीडीएस का घोटाला छत्तीसगढ़ का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है, क्योंकि गरीब के निवाले का चावल छीनने और गरीबों के चावल में डाका डालने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। डॉ. सिंह ने कहा कि विधानसभा में इस संबंध में जब आंकड़े प्रस्तुत किए गए तो उसमें पाया गया कि खाद्य विभाग के डेटाबेस में 1.65 लाख मीट्रिक टन चावल और जिले के डेटाबेस में 96 हजार मीट्रिक टन चावल दर्ज है। प्रदेश सरकार को यह बताना चाहिए कि 68 हजार मीट्रिक टन चावल का यह अंतर क्यों आ रहा है और 600 करोड रुपए का चावल कहां गया?

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वह पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में फूड इंस्पेक्टर को डाटा दर्ज करना था और उसकी जानकारी संचालनालय को देनी थी। फूड इंस्पेक्टर का कहना है कि पूरे डाटा दर्ज कर संचालनालय को जानकारी दी थी, तो इसका साफ मतलब है कि 1 साल से चल रहा यह पूरा घोटाला संचालनालय की जानकारी में था लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। अब प्रदेश सरकार घपला किए गए 600 करोड़ रुपए की वसूली के लिए सीधे-सीधे राशन दुकानों और गरीबों को इसका शिकार बना रही है। डॉ. सिंह ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार और खाद्य विभाग इसके लिए दोषी है तो 2 माह का राशन देने के बाद तीसरे माह के राशन में अतिशेष आवर्तीयो का समायोजन होता है। यह प्रक्रिया भाजपा के शासनकाल से चली आ रही है, जिसे कांग्रेस के प्रदेश सरकार ने खत्म कर दिया है। अतिशेष के रिकॉर्ड में और जो जानकारी विभाग संचालनालय को भेजता है, उसकी अवहेलना की गई है। तो कुल मिलाकर विभाग, संचालनालय और मंत्रियों की यह मिलीभगत है, और अब छोटे-छोटे राशन दुकानदारों को इसकी वसूली केयू लिए शिकार बनाया जा रहा है। किसी राशन दुकान में चावल ज्यादा है तो यह किसकी गलती है? क्या फूड इंस्पेक्टर को मालूम नहीं है कि उसके पास भंडारण क्षमता नहीं है?

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पीडीएस सिस्टम की कभी मिसालें दी जाती थीं, लेकिन आज इस सिस्टम को इस कदर बदनाम कर दिया है कि छत्तीसगढ़ देश में पिछड़ गया है। एक तो प्रदेश सरकार व कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त होकर इसमें गड़बड़ी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 किलो मुफ्त चावल देने की जो योजना है, उसमें भी घोटाला करके प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल देने के बजाय प्रति परिवार 5 किलो चावल दिया गया। प्रदेश भाजपा इन सारी बातों की शिकायत केंद्र सरकार व केंद्रीय खाद्य मंत्री से करेगी। डॉ. सिंह ने कहा कि पीडीएस घोटाले के मद्देनजर 13 हजार से ज्यादा दुकानों का सर्वे किया गया। 59 हजार मीट्रिक टन चावल के मामले में 600 से ज्यादा दुकानें प्रभावित हुई। क्या राशन दुकानों की मॉनिटरिंग करने का काम विभाग नहीं कर रहा है? विभाग और संचालनालय ने हजारों मीट्रिक टन चावल के घोटाले में संज्ञान क्यों नहीं लिया?

*भूपेश बघेल अपनी ही सरकार के सर्वे को नही मान रहे गरीबों के आवास छीनने का परिणाम भुगतने तैयार रहे कांग्रेस : डॉ रमन*

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यह पता होना चाहिए कि केंद्रीय योजनाओं में मैचिंग ग्रांट राज्य सरकार हमेशा से देती आई है। इसे नहीं देने की वजह से प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री आवास नहीं बना पाई और अब 50- 50 प्रतिशत शेयर की बात कर रही है। प्रदेश सरकार राजनीतिक श्रेय लेना चाहती है तो उसे केंद्रीय योजनाओं में राज्य सरकार का हिस्सा देना चाहिए। डॉ सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छल करके 16 लाख आवास लौटा दिए, इस योजना के लिए राज्य सरकार का 40 फ़ीसदी मैचिंग ग्रांट दिया नहीं। सन 2011 के सर्वे हुए 7.56 लाख आवास के लिए प्रदेश सरकार ने स्वीकृति नहीं दी। मुख्यमंत्री बघेल को तो केंद्र की पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के सर्वे पर भी भरोसा नहीं है। डॉ. सिंह ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लगने में 5 महीने बचे हैं, चार माह प्रदेश सरकार आर्थिक-सामाजिक सर्वे कराएगी। इसका मतलब यह है कि प्रदेश सरकार गरीबों को यह बता रही है कि प्रधानमंत्री आवास की उम्मीद इस सरकार से नहीं रखी जाए। 4 साल में 16 लाख आवास के मुकाबले सिर्फ 67 हजार मकान बनाने वाली भूपेश बघेल सरकार अब अपने आखिरी समय में सर्वे की बात कर रही है! यह उन लाखों हितग्राहियों का मजाक उड़ाना है।

*कांग्रेस राज में धर्मांतरण चरम पर:डॉ रमन*

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से जिस तरह धर्मांतरण की बाढ़ आई है, वह चिंताजनक है। कांग्रेस शासन में गुंडागर्दी और डंडे के जोर पर मारपीट करके लोगों को धर्मांतरण के लिए बाध्य किया जा रहा है। नारायणपुर की घटना इसका एक दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है कि जो धर्मांतरण नहीं करेगा, उन्हें घेर कर मारा पीटा जाएगा। उल्टे आपराधिक मामले उन पर दर्ज किए जा रहे हैं जो धर्मांतरण का विरोध कर रहे थे। नारायणपुर मामले में धर्मांतरण विरोधी 65 लोग जेल में हैं। धर्मांतरण कराने वालों के हौसले कांग्रेस के शासन में बुलंद हैं। आतंक के बल पर धर्मांतरण का ऐसा उदाहरण प्रदेश में पहले कभी नहीं देखा गया। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश में भू माफियाओं का राज कायम हो गया है अब प्रदेश में जमीन बची ही कहां है? प्रदेश सरकार के संरक्षण में गुंडे-माफिया-दलाल सारी अच्छी व कीमती जमीन पर कब्जा करते जा रहे हैं? प्रदेश के गरीब, आम लोगों के लिए जमीन कहीं नहीं बची है, कांग्रेस समर्थित माफिया राजस्व विभाग के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक जमीन हथियाने का कुचक्र चला रहे हैं।
——-–———–

Post navigation

Previous अतिसंवेदनशील क्षेत्र के मेले में जमकर थिरके विधायक रेखचंद जैन
Next परम जीवन फाउंडेशन : देहदान एवं अंग दान से बड़ा कोई दान नहीं

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.