Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कवर्धा मामलें में राजभवन जाना भाजपा का अतिवादी चरित्र – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

कवर्धा मामलें में राजभवन जाना भाजपा का अतिवादी चरित्र – कांग्रेस

Abhinesh Pandey January 27, 2022

रायपुर/27 जनवरी 2022। कवर्धा मामले को लेकर भाजपा सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को राजभवन पहुंचने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सांसद अपने सांसद पद के रसूख का गलत फायदा उठाना चाह रहे। उनके खिलाफ कानून तोड़ने का आरोप है पुलिस ने फरार घोषित किया है कोर्ट जायें राजभवन जाना कोर्ट की महत्ता को घटाने की कोशिश करना है। कानूनी और संवैधानिक व्यवस्थाओं में टकराहट पैदा करना है। इस मामलें में राजभवन जाना भाजपा का अतिवादी चरित्र है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के सांसद संतोष पांडे और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के ऊपर सांप्रदायिक सदभावना बिगाड़ने का आरोप है। अशांति फैलाने और वैमनस्यता फैलाने का आरोप लगे है। प्रदेश की जनता ने समाचार माध्यमों में खुद देखा है किस प्रकार से शांति मार्च के नाम पर भाजपाई नेताओं ने कवर्धा में शांति बिगाड़ने का काम किया था। पुलिस ने सांसद और पूर्व सांसद दोनों के घर नोटिस भेजा। नोटिस नहीं लिये तब फरार घोषित किया गया है और भगोड़ा घोषित होने के बाद यदि कानून का जरा भी सम्मान है तो भाजपा नेताओं को कोर्ट में जाकर सरेंडर करना चाहिये तथा अपने दलालों को कोर्ट के सामने प्रस्तुत करना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कवर्धा में दो छोटे गुटों के छोटे से आपसी झगड़े को भाजपा नेताओं ने सांप्रदायिक दंगे को रूप दे दिया था। कवर्धा के बाहर से भाजपाई और संघ के कार्यकर्ताओं को बुलाकर वहां पर भय और आंतक फैलाने का प्रयास किया गया। किसी भी भाजपा नेता ने कवर्धा में कभी शांति स्थापना की अपील नहीं किया। उल्टे भाजपाई सांसद और पूर्व सांसद ने शांति मार्च के बहाने लोगो एकत्रित कर नारे लगवा कर माहौल को खराब किया था। अब जब उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही हो रही तब भाजपा नेता राजनैतिक दबाव बनाने का अनैतिक प्रयास कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दो के दिवालियेपन से जूझ रही है। उसके पास जनहित के लिये उठाने को कुछ बचा नहीं है। इसीलिये भाजपा अब धर्म और सांप्रदायिकता का गंदा कार्ड खेलने के दुष्चक्र में लगी है। उसने कवर्धा के तनाव को पूरे प्रदेश में फैलाने का असफल प्रयास किया झूठे धर्मातरण के मुद्दे को लेकर प्रदेश में माहौल बनाने की अनेकों कोशिशे हुई लेकिन राज्य की जनता ने भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर दिया सांप्रदायिकता और धर्मातरण के मुद्दों पर 15 निकाय चुनाव में गई थी। भाजपा को जनता ने नकार दिया अब भाजपा अपने नेताओं के खिलाफ हुई कानूनी कार्यवाही पर सहानुभूति बटोरने की कोशिश में लगी है। लेकिन जनता देख रही उनके नेताओं ने वैमनस्यता फैलाने का अपराध किया है।

Post navigation

Previous सिक्ख समाज ने राज्यपाल से मुलाकात कर प्रधानमंत्री को धन्यवाद पत्र प्रेषित किया
Next राजधानी से नाइट कर्फ्यू खत्म

Related Stories

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न

You may have missed

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.