Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कलिंगा विश्वविद्यालय में “केन्द्रीय बजट योजना” पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में “केन्द्रीय बजट योजना” पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन

Abhinesh Pandey February 2, 2022

रायपुर । कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थान है। जिसे राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद(नैक) के द्वारा बी प्लस की मान्यता प्रदान की गयी है।यह छत्तीसगढ़ में एकमात्र निजी विश्वविद्यालय है जो एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 में उच्चस्तरीय 151-200 विश्वविद्यालयों में एक है। कलिंगा विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, बार काउंसिल ऑफ इंडिया,फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद आदि प्रतिष्ठित संस्थानों से मान्यता प्रदान की गयी है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य “केंद्रीय बजट योजना” के बारे में सरकार ने क्या-क्या कदम उठाये हैं इस पर प्रकाश डालना तथा भारतीय अर्थव्यवस्था पर किस तरह प्रभाव पड़ता है इसका उल्लेख करना था। उक्त आयोजन के प्रथम चरण में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. श्रीधर एवं सभी संकाय के अधिष्ठाता, समस्त प्राध्यापक और विद्यार्थियों की वर्चुअल उपस्थिति में ज्ञान और विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना करने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. श्रीधर ने “केंद्रीय बजट योजना” पर विचार विमर्श किये जिसमें ग्रोथ- ओरिएंटेड बजट के ऊपर भी चर्चा कि गई जिसमें चार
पिलर- प्रोडक्टिविटी, क्वाइमेट एक्शन, फाइनेंसिंग इन्वेस्टमेंट और पीएम गति शक्ति योजना पर फोकस
किया गया। प्राइवेट इन्वेस्टमेंट और विकास को बढ़ावा देने के बारे में भी चर्चा किया गया एवं विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि भारतीय वित्त मंत्री ने पूंजीगत खर्च को 35.4 प्रतिशत बढ़ाकर 7.50 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान रिजर्व बैंक (RBI) डिजिटल करेंसी की शुरुआत करेगा। भारत की वित मंत्री माननीय निर्मला सीतारमण जी ने वर्चुअल डिजिटल एसेट्स यानी क्रिप्टो करेंसी से होने वाली आय पर 30 फीसदी की दर से टैक्स लगाने का एलान भी किया है इन सभी विषय पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता भी रखी गई जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें सभी सहभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया एवं सभी को सराहना दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कामर्स एवं प्रबंधन संकाय कि प्राध्यापिका सुश्री मरियम अहमद के द्वारा संचालित किया गया। अतिथि और प्रतिभागियों के लिए औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन
हुआ। उक्त समापन समारोह में समस्त अधिष्ठाता और कामर्स एवं प्रबंधन संकाय के प्रमुख एवं विद्यार्थी गण
उपस्थित थे।

Post navigation

Previous आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Next राहुल गांधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की तीसरी न्याय योजना की शुरुआत करेंगे – मोहन मरकाम

Related Stories

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

January 18, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में जेनरेटिव एवं एजेंटिक एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में जेनरेटिव एवं एजेंटिक एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान

January 17, 2026
विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ के विशेषांक समरस छत्तीसगढ़ का विमोचन
  • Feature
  • latest
  • Newsbeat
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ के विशेषांक समरस छत्तीसगढ़ का विमोचन

January 17, 2026

Recent Posts

  • सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में जेनरेटिव एवं एजेंटिक एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान
  • विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ के विशेषांक समरस छत्तीसगढ़ का विमोचन
  • छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल क्रांति: मुख्यमंत्री साय करेंगे ‘राडा ऑटो एक्सपो 2026’ का भव्य शुभारंभ
  • छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2026, 3 फरवरी से नया रायपुर में 

You may have missed

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

January 18, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में जेनरेटिव एवं एजेंटिक एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में जेनरेटिव एवं एजेंटिक एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान

January 17, 2026
विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ के विशेषांक समरस छत्तीसगढ़ का विमोचन
  • Feature
  • latest
  • Newsbeat
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ के विशेषांक समरस छत्तीसगढ़ का विमोचन

January 17, 2026
छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल क्रांति: मुख्यमंत्री साय करेंगे ‘राडा ऑटो एक्सपो 2026’ का भव्य शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल क्रांति: मुख्यमंत्री साय करेंगे ‘राडा ऑटो एक्सपो 2026’ का भव्य शुभारंभ

January 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.