Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कलिंगा विश्वविद्यालय में बी.एड. के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “फर्स्ट स्टेप -2021” का ऑनलाईन आयोजन संपन्न
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में बी.एड. के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “फर्स्ट स्टेप -2021” का ऑनलाईन आयोजन संपन्न

Abhinesh Pandey January 24, 2022

रायपुर । कलिंगा विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले बी.एड. प्रथम
वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “फर्स्ट स्टेप – 2021” का ऑनलाईन
आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक
गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की गयी। इस आयोजन में
नए विद्यार्थियों के स्वागत के साथ-साथ विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिता, ज्ञान पहेली प्रतियोगिता,
नृत्य, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

“फर्स्ट स्टेप 2021” के ऑनलाईन आयोजन के प्रथम चरण में कलिंगा विश्वविद्यालय के
कुलपति डॉ. आर श्रीधर, कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. आशा
अंभईकर, अकादमिक कार्यों के अधिष्ठाता श्री राहुल मिश्रा, शिक्षा विभाग की अधिष्ठाता डॉ. हर्षा
पाटिल और मुख्य अतिथि काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन फाउंडेशन, नागपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष,
डॉ. के. एम. भण्डारकर की उपस्थिति में श्री कपिल केलकर एवं सुश्री श्रेया द्विवेदी के कुशल
संचालन में ज्ञान और विद्या की देवी माँ सरस्वती वंदना करने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ
हुआ।
इस अवसर पर नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विश्वविद्यालय की वरिष्ठ छात्रा
सुश्री डी. वसावी का एकल नृत्य की रिकार्डिंग प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय
के कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी ने नए विद्यार्थियों को स्वागत भाषण के माध्यम से कलिंगा
विश्वविद्यालय के अब तक के स्वर्णिम सफर और उपब्धियों को बताते हुए कहा कि
विश्वविद्यालय ने बहुत कम समय में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संपूर्ण देश में अपनी पहचान दर्ज की
है। तथा विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय नये विद्यार्थियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. श्रीधर ने नए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए
कहा कि आज नवीनतम ज्ञान प्राप्त करने का समय है। समय तेजी से बदल रहा है और हमें
अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार अपने को तैयार करना है। उन्होंने बताया कि कलिंगा
विश्वविद्यालय का उद्देश्य व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ अनुसंधानपरक एवं मूल्य आधारित
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। जिससे विद्यार्थी अपने सर्वोत्कृष्ट लक्ष्य को प्राप्त करे और
एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश और समाज में अपनी बहुमूल्य भूमिका निभा सके।
शिक्षा विभाग की अधिष्ठाता डॉ. हर्षा पाटिल ने वर्तमान समय में शिक्षा शास्त्र विषय पर विस्तार
से प्रकाश डालते हुए कहा कि- “ज्ञान, बुद्धि एवं अनुभव का सही समन्वय ही शिक्षा है। आज
विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम आधारित पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान,अनसंधानपरक ज्ञान प्राप्त करना बहुत आवश्यक है कलिंगा विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों में
सीखने की प्रवृत्ति विकसित करता है और विद्वान प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में उन्हें सर्वोत्तम ज्ञान
देने पर जोर देता है। जिससे शिक्षा के उपरांत वह अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें
और एक जिम्मेदार नागरिक बनें।
इंडक्शन कार्यक्रम “फर्स्ट स्टेप – 2021 के मुख्य अतिथि डॉ. के. एम. भण्डारकर ने विद्यार्थियों
को बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की बधाई दी और कहा कि आत्मविश्वास के साथ सही दिशा
का चयन करके हम प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों को संबोधित
करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी को उत्कृष्ठ शिक्षा को आत्मसात करके भविष्य में समाज
और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाह करना है।
अकादमिक कार्यो के अधिष्ठाता श्री राहुल मिश्रा का सत्र प्रमुख था। जिसमें विश्वविद्यालय की
कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। इसके पश्चात सुश्री अंजली स्वामी के द्वारा
विद्यार्थियों के मनोरंजन और ज्ञानवर्धक के लिए ऑनलाईन ज्ञान पहेली प्रतियोगिता, प्रेरणादायक
वीडियों की प्रस्तुति दी। कलिंगा के विद्यार्थियों द्वारा फैशन शो, रीतिक और उनके साथियों के
द्वारा समूह नृत्य, राजस्थानी नृत्य और छत्तीसगढ़ी मनमोहक नृत्य कार्यक्रम की रिकार्डिंग प्रस्तुत
की गयी। कार्यक्रम के बीच में विश्वविद्यालय समन्वयक सुश्री उर्षिता बरनवाल, के सत्र से नए
विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी।
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री कपिल केलकर एवं सुश्री श्रेया द्विवेदी ने किया, जिनका
सहयोग श्री ओमप्रकाश देवांगन, और श्री तोषण तारक ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति की
घोषणा और अतिथियों के लिए आभार प्रदर्शन प्राध्यापक एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. आशा
अंभईकर ने किया।
उक्त स्वागत समारोह के कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, प्रभारी
विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक, उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Post navigation

Previous संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यों से प्रभावित हो सूदूर वनांचल कावापाल एवं गुमलवाडा के सरपंच समेत 25 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया
Next लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली विभागीय समीक्षा बैठक; मुख्य अभियंताओं को फिल्ड विजित करने और कार्यों की प्रगति देखने के निर्देश

Related Stories

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि

August 4, 2026
आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी

August 4, 2026
आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि

August 4, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
  • आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी
  • आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
  • अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
  • हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

You may have missed

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि

August 4, 2026
आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी

August 4, 2026
आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि

August 4, 2026
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’

August 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.