Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कलिंगा विश्वविद्यालय में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Abhinesh Pandey August 16, 2022

 

रायपुर।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कलिंगा विश्वविद्यालय परिसर, नया रायपुर में सोमवार, 15 अगस्त, 2022 को बड़े उत्साह के साथ 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। यह उत्सव ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ का हिस्सा था, जो की प्रगतिशील भारत और मानव प्रयास के सभी क्षेत्रों में भारतीयों द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धियां की 75वीं वर्षगांठ मनाने की एक पहल है।

मुख्य अतिथि कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर श्रीधर थे, उन्होंने डॉ आशा अंभईकर, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, अन्य सभी विभागाध्यक्ष संकाय सदस्यों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। अपने संबोधन में डॉ. श्रीधर ने जोर देकर कहा कि आजादी के बाद भारत ने खुद को मज़बूत लोकतंत्र वाले देश के रूप में साबित किया है। 1947 में स्वतंत्रता के बाद कुछ देशों की राय थी कि राज्य अगले 10 वर्षों में अलग-अलग देशों में विभाजित हो जाएंगे, क्योंकि 1000 से अधिक भाषाएँ और बोलियाँ थीं। लोगों को लोकतंत्र का ज्ञान नहीं था और साक्षरता दर 30 प्रतिशत थी। भारत ने साबित कर दिया है कि हम लोकतांत्रिक हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में कभी भी मंदी नहीं आ सकती क्योंकि हमारे देश में गेहूं उगाया जा रहा है और पूरा देश भोजन के लिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं है। इसलिए भारतीय अर्थव्यवस्था मंदी रहित साबित हुई। भारतीयों ने साबित कर दिया है कि विभिन्न भाषा और विविधता के बावजूद भारतीय एकजुट हैं। यह अनेकता में एकता की सच्ची तस्वीर है। उन्होंने कहा कि हमें लोकतंत्र की शपथ लेनी चाहिए। प्रत्येक भारतीय को बोलने का अधिकार, अभिव्यक्ति का अधिकार, धर्म का पालन करने का अधिकार है, यह सब हमारे नेताओं का उपहार है जिन्होंने देश का विकास किया। लोकतंत्र को जिंदा रखना हमारी जिम्मेदारी है और हमें शपथ लेकर देश के लिए कुछ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘‘आप जो भी काम कर रहे हैं, उसे पूरे मन से करें’’।

फैशन डिजाइनिंग की प्राध्यापिका डॉ स्मिता प्रेमानंद ने दर्शकों के सामने देशभक्ति की कविता पेश की और ‘‘हर घर तिरंगा आंदोलन’’ का संदेश दिया। भूगोल विभाग के प्राध्यापक डॉ ए राजशेखर ने देशभक्ति पर कविता प्रस्तुत की। उन्होंने देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और लगातार देश के सीमांओं की रक्षा करने वाले सैनिकों को नमन किया ।

डॉ अभिषेक त्रिपाठी, डीन ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट ने चटगांव के एक स्कूल शिक्षक श्री सूर्य सेन और स्वतंत्रता के बाद हमारे राजनीतिक नेताओं द्वारा किए गए योगदान पर एक प्रेरक भाषण दिया। कलिंगा विश्वविद्यालय सभागार में राष्ट्रीय ध्वज धारण करने वाले छात्रों ने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गीत प्रस्तुत किया।

डॉ आशा अंभाईकर, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। समारोह की संचालिका श्रीमती जैस्मीन जोशी, प्राध्यापिका, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट रही, समारोह के दौरान डॉ ए विजयानंद, डॉ स्मिता प्रेमानंद, डॉ कोमल गुप्ता, श्री ओमप्रकाश देवांगन, डॉ संजीव कुमार यादव, श्री साइमन जॉर्ज, लेफ्टिनेंट विभा चंद्राकर, श्रीमती प्रीति मनहर, श्री राजकुमार दास, श्री शेख अब्दुल कादिर, श्री यूनुस रिजवी, श्री हर्ष खरे, श्री महेश साफी, श्री तोशन तारक, श्री उत्तम तारोन और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया।

Post navigation

Previous बस्तर फाईटर भर्ती प्रक्रिया : 2100 युवा बने बस्तर फाइटर आरक्षक
Next मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

Related Stories

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न

You may have missed

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.