Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कलिंगा विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम “बूट कैंप” का आयोजन संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम “बूट कैंप” का आयोजन संपन्न

Abhinesh Pandey August 17, 2022

 रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। यहाँ पर वैश्विक मापदंड के अनुरूप उच्च गुणवत्तापूर्ण और बहु-विषयक अनुसंधान केंद्रित शिक्षा के साथ-साथ शिक्षकों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कलिंगा विश्वविद्यालय में 12अगस्त से 13 अगस्त तक ‘प्रभावशाली व्यक्तित्व’ के निर्माण के लिए दो दिवसीय संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम (एफडीपी)’बूट कैंप’ आयोजन किया गया। जिसमें टाईटन्स लर्निंग प्रा.लिमिटेड के विद्वान प्रशिक्षकों एवं अतिथि वक्ताओं के सहयोग से शिक्षकों  को उनके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कार्यक्रम के पहले चरण में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आर.श्रीधर, महानिदेशक डॉ.बैजू जॉन, कुलसचिव डॉ.संदीप गांधी, कार्पोरेट रिलेशन के निदेशक श्री पंकज तिवारी,अकादमी मामलों के अधिष्ठाता श्री राहुल मिश्रi, आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ.विजयलक्ष्मी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ.आशा अंभईकर और  टाईटन्स लर्निंग प्रा.लिमिटेड के विद्वान प्रशिक्षकों एवं अतिथि वक्ताओं की उपस्थिति में ज्ञान और विद्या की देवी माँ सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना करने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आर.श्रीधर ने कहा कि आज समय की मांग है कि विद्यार्थियों को नवीनतम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए।बदलते समय के साथ विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य निर्माण के लिए,उनकी जरुरत के हिसाब से नयी-नयी तकनीक से परिचित कराना और ज्ञानवर्धक सूचनाएं प्रदान करना बहुत आवश्यक है।इसके लिए हमें भी अपनी अध्ययन कार्यप्रणाली में परिवर्तन के साथ-साथ स्वयं को अपडेट करते रहना जरूरी है।इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्राध्यापकों के प्रभावशाली व्यक्तित्व निर्माण करने के लिए फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम ‘बूट कैंप’ का आयोजन किया गया है। जिसके  विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में  हमारे प्राध्यापक अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नयी-नयी बातों को जानेंगे और नया कुछ सीखेंगे।

कार्यक्रम के पहले दिन के सत्र में टाईटन्स लर्निंग प्रा. लिमिटेड के विद्वान प्रशिक्षकों के द्वारा आईस ब्रेकर्स,लाईफ स्किल्स और भविष्य निर्माण में उसकी उपयोगिता, स्वयं की पहचान,अपने कार्यक्षेत्र में स्वयं की जिम्मेदारी,स्वमूल्यांकन,अपने संस्थान के प्रतिनिधि के तौर पर कर्तव्यबोध,अपने और अपने समूह के साथ सामूहिक जिम्मेदारी जैसे अनेक विषयों पर चर्चा की गयी और मनोरंजन टास्क के द्वारा प्राध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया। जबकि दूसरे दिन के कार्यक्रम में विद्यार्थियों में विश्वास और आत्मविश्वास निर्मित करने की कला,असहमति का सम्मान,विद्यार्थी और शिक्षकों में सीखने के प्रति ऊर्जापरक संचार,भावनात्मक बुद्धि,मानसिक भाषा आधारित कार्यक्रम,तार्किक एवं विश्लेषण की क्षमता बढ़ाने के गुर आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

उक्त दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में कलिंगा विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के श्री अरुप हलधर,श्री साईमन जार्ज की टीम  के साथ विश्वविद्यालय के समस्त  प्राध्यापक उपस्थित थे।

 

Post navigation

Previous राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन में शामिल होने छत्तीसगढ़ से भी बहुत से क्रांतिकारी पहुँचे
Next गुजरात में महिला के बलात्कार सात परिजनों के हत्यारों को रिहा करना अमानुषता की पराकाष्ठा-कांग्रेस

Related Stories

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां

September 20, 2026
महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 20, 2026
सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

September 20, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां
  • महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट

You may have missed

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां

September 20, 2026
महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 20, 2026
सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

September 20, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग

September 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.