Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा “कैरियर प्रोग्राम्स इन फैशन डिजाइन एंड इंटीरियर डिजाइन” विषय पर सेमिनार का आयोजन संपन्न
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा “कैरियर प्रोग्राम्स इन फैशन डिजाइन एंड इंटीरियर डिजाइन” विषय पर सेमिनार का आयोजन संपन्न

Abhinesh Pandey May 2, 2022

रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के द्वारा बी प्लस की मान्यता प्रदान की गयी है। यह छत्तीसगढ़ में एकमात्र निजी विश्वविद्यालय है, जो एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 में उत्कृष्ट 151-200 विश्वविद्यालयों में सम्मिलित है। यहाँ पर वैश्विक मापदंड के अनुरूप विद्यार्थियों में नवोन्मेष को विकसित करने के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण, बहु-विषयक अनुसंधान केंद्रित शिक्षा एवं कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाता है। जिससे उनमें नेतृत्वशक्ति के विकास होने के साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित हो सके।

 

विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए रोजगार की संभावनाओं और स्टार्टअप पर मार्गदर्शन के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा 30 अप्रैल 2022 को “कैरियर प्रोग्राम्स इन फैशन डिजाइन एंड इंटीरियर डिजाइन’ विषय पर मार्गदर्शन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में कलिंगा विश्वविद्यालय के फैशन डिजाइन विभाग के विभागाध्यक्ष श्री कपिल केलकर उपस्थित थे। मुख्य वक्ता श्री कपिल केलकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में फैशन और इंटीरियर डिजाइन के विशेषज्ञ विद्यार्थियों की बहुत मांग है। इस क्षेत्र में रचनात्मकता एवं नव सृजनशीलता को बढ़ावा देने के लिए उचित मार्गदर्शन भी आवश्यक है।

 

इसके लिए हमें प्रतिष्ठित एवं मान्यता प्राप्त शैक्षणिक प्रतिष्ठान से प्रशिक्षण प्राप्त कर उपाधि प्राप्त करनी चाहिए। फैशन और इंटीरियर डिजाइन के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए
उन्होंने कहा कि आज समय की माँग है कि हम नवीनतम पाठ्यक्रम और विश्वस्तरीय संसाधनों के साथ विशेषज्ञता हासिल करें। उन्होंने कहा कि परिश्रम, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन से मनोवांछित सफलता का मिलना तय होता है। विदित हो कि फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में श्री
कपिल केलकर छत्तीसगढ़ के जाने माने फैशन डिजाइनर हैं। इस क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव है। उनके पढ़ाए हुए विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय फैशन जगत में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने अनुभव को विद्यार्थियों में साझा किया। उक्त संगोष्ठी में अनेक प्रतिभागी उपस्थित थे। उक्त संगोष्ठी में कलिंगा विश्वविद्यालय के निर्देशक (एडमिशन) श्री अभिषेक शर्मा ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में विद्यार्थियों के बीच फैशन और इंटीरियर डिजाइन पाठ्यक्रम बहुत लोकप्रिय
विषय है। इस विषय पर सही मार्गदर्शन प्राप्त करके विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों में रोजगार की संभावनाएं सबसे ज्यादा है। इस सेमिनार में उपस्थित विद्यार्थियों की जिज्ञासा को उन्होंने मुख्य वक्ता के समक्ष प्रस्तुत किया और उनसे उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत उन्होंने मुख्य अतिथि के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करके आभार व्यक्त किया। उक्त सेमिनार में
विश्वविद्यालय के मार्केटिंग एवं एडमिशन विभाग के निर्देशक श्री अभिषेक शर्मा, कु. काजल सिंह, श्री विशाल, कु. गरिमा सोनवानी और प्रवेश विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी भ्रमण को लेकर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Next बिजली संकट पर गंभीर हुई सरकार, अमित शाह ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

Related Stories

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

February 8, 2026
नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल

February 8, 2026
MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा

February 8, 2026

Recent Posts

  • विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल
  • MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा
  • समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रायपुर में मनोरंजन के महाकेंद्र ‘Amuse O Rama’ (अम्यूज़ ओ रामा) का ऐतिहासिक शुभारंभ

You may have missed

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

February 8, 2026
नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल

February 8, 2026
MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा

February 8, 2026
समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • latest
  • Newsbeat
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी

February 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.