Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ओडि़सा बार्डर पर नक्सल मुठभेड़, इलाके में अलर्ट कर गश्त बढ़ायी गई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओडि़सा बार्डर पर नक्सल मुठभेड़, इलाके में अलर्ट कर गश्त बढ़ायी गई

Abhinesh Pandey July 8, 2022

गरियाबंद। ओडिशा बार्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ की खबर है। इस दौरान एक नक्सली के मारे जाने की जानकारी भी आ रही है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मुठभड़े को देखते हुए छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट कर दिया गया है। वहीं गरियाबंद से बैकअप फोर्स भेजी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।
जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के बोडेन से सीआरपीएफ जवान शुक्रवार सुबह सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान सुबह करीब 11 बजे नुवापाड़ा-गरियाबंद जिले से लगे मटाल और डड़ईपानी के जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस पर जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि वहां बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ से भी बैकअप फोर्स को रवाना किया गया है।

मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए एसएसपी चंद्रेश ठाकुर ने बताया कि मुठभेड़ अभी चल रही है। ओडिशा से सीआरपीएफ को सूचना भेजी गई थी। स्थिति को देखते हुए गरियाबंद सीआरपीएफ को भी अलर्ट कर दिया गया है। जवानों की एक टुकड़ी कुल्हाड़ीघाट कैंप से बार्डर की ओर भी निकल गई है। इस दौरान एक नक्सली के भी मारे जाने की खबर आ रही है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। फिलहाल बार्डर इलाके में अलर्ट कर गश्त बढ़ा दी गई है।

Post navigation

Previous श्रम कल्याण मंडल के योजनाओ का लाभ लेना है तो 15 जुलाई के बाद करें ऑनलाइन आवेदन
Next दूसरे दिन भी ठप्प रही प्रदेश की आंगनबाड़ियां, किसान सभा ने दिया समर्थन, कहा : मजदूर-किसानों की एकता ही जीत की कुंजी

Related Stories

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

You may have missed

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026
संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प

October 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.