Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ऑटो एक्सपो का मंगलवार को समापन, रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट लेने का अंतिम मौका
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ऑटो एक्सपो का मंगलवार को समापन, रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट लेने का अंतिम मौका

Abhinesh Pandey April 17, 2023

00 लोगों ने जमकर खरीदी की, खुशी इस बात की कि बचत का मिला बड़ा लाभ
रायपुर। स्थानीय साइंस कालेज मैदान में आयोजित ऑटो एक्सपो में हर दिन नए लोग पहुंचे, नई गाडिय़ां खरीदी, रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट का लाभ लिया, कुछ आफर डीलर्स व कंपनी अपनी ओर से भी दे रहे थे। बाइक भी खरीदी-कार भी खरीदे,डीलर्स इतनी सहुलियत दे रहे थे कि रविवार को एक्सपो के साथ उन्होने शहर के अपने सभी शो रूम भी खुले रखे। वहीं लोग इस बात को लेकर खुश थे कि एक्सपो में आकर खरीदी करने पर उन्हे एक अच्छी बचत का लाभ मिला। एडवांस फीचर, न्यू लुक, खुबसूरत कलर के साथ जहां डीजल-पेट्रोल गाडिय़ां कस्टमर ने पसंद किया वहीं इलेक्ट्रिक माडल में उन्हे जो पसंद आया बुक कराया। एक्सपो के दौरान हजारों गाडिय़ां बिक गईं। कुछ ने बुकिंग कराकर भी छोड़ दिया है इसलिए कि अक्षय तृतीया की शुभ मुहूर्त पर वे घर ले जायेंगे या इस दिन से शुरू हो रहे वैवाहिक सीजन के लिए वे शो-रूम से गाडिय़ां उठा लेंगे। कंपनी डीलर्स हर सहयोग के लिए तत्पर थे बस उनका एक ही लक्ष्य था राज्य सरकार ने पहली बार रोड टैक्स में जो छूट दिया उसका लाभ कस्टमर एक्सपो में बुकिंग कराकर उठायें। इससे उन्हे औसतन वाहनों की कीमत पर 3 हजार से लेकर 10 लाख तक का फायदा हो रहा था। मंगलवार को देर शाम क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया है जिसके मुख्य अतिथि होंगे स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव एवं विशेष अतिथि के रूप में खाद्य व संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत व पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया उपस्थित रहेंगे।
चूंकि ऑटो एक्सपो 18 अप्रैल तक संचालित  हैं, इसलिए अब कल मंगलवार को अंतिम तीन दिन होगा जब किसी भी सेगमेंट की वाहन खरीदी पर इस मौके का लाभ ले सकते हैं। रायपुर ऑटो मोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक गर्ग व सचिव कैलाश खेमानी ने बताया कि चूंकि ऑटो एक्सपो में प्रदेश के किसी भी हिस्से से आकर कस्टमर गाडिय़ां खरीद सकते थे और 50 फीसदी रोड टैक्स में छूट का लाभ ले सकते हैं इसलिए पहली बार एक्सपो में ग्रामीण तबके के लोग भी खरीदी करने पहुंचे। एक्सपो में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि शादी-ब्याह के लिए उन्होने बुकिंग तो करायी हीं,वहीं बरसात के पहले भी वे गाडिय़ां खरीदना पसंद करते हैं, क्योंकि उनके पास दोनों फसलों का पैसा आ गया है सरकार की ओर से दिए जा रहे बोनस से भी उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और जब पता चला कि ऑटो एक्सपो में सरकार ने रोड टैक्स पर 50 फीसदी की छूट दी है तो वे इसका लाभ क्यों न लें। वहीं शहरी कस्टमर में नौकरी पेशा, डाक्टर, इंजीनियर, वकील, कारोबारी, गृहिणी से लेकर हर तबके के लोग पहुंचे और वे भी इस छूट का लाभ लेना चाह रहे थे इसलिए खरीदी की।
एक्सपो में शानदार मिले रिस्पांश और बिक्री से डीलर्स भी काफी उत्साहित दिखे और कल अंतिम दिन सुबह से लेकर रात तक एक्सपो खुला रखने का निर्णय लिया है। ताकि कोई भी कस्टमर वंचित न रह जाये। राडा ने भी लोगों से आग्रह किया है कि इस बड़ी बचत का लाभ वे अपने वाहनों की खरीदी को एक्सपो में आकर तब्दील करें। कल की तारीख में जहां 1109 गाडिय़ों की बुकिंग हुई है वहीं अभी तक मेला अवधि में 10 हजार से ज्यादा लोग छूट का लाभ उठा चुके हैं।

Tags: Rada साइंस कालेज मैदान

Post navigation

Previous इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 3 में कंटेस्टेंट शुभम रेवांकर की अनोखी परफॉर्मेंस पर फिदा हो गईं जज गीता कपूर
Next पंचकुण्डीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल

Related Stories

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

You may have missed

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

October 10, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.