Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर 3’ में कुमार महाराज के साथ कंटेस्टेंट्स शिवांशु और हंसवी की जबर्दस्त जुगलबंदी ने मोह लिया सबका मन
  • Feature
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर 3’ में कुमार महाराज के साथ कंटेस्टेंट्स शिवांशु और हंसवी की जबर्दस्त जुगलबंदी ने मोह लिया सबका मन

Abhinesh Pandey June 23, 2023

रायपुर।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का देसी डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर 3’ इस रविवार 3 घंटे के एक स्पेशल एपिसोड के साथ मनोरंजन का मजा कई गुना बढ़ाने जा रहा है। इस शो के कंटेस्टेंट्स ने हफ्ते दर हफ्ते अपनी जोरदार डांसिंग स्किल्स के साथ दर्शकों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ दी है। जहां यह मुकाबला कड़ा होता जा रहा है, वहीं कंटेस्टेंट्स अब इस नए दौर में एक नए टेस्ट से गुजरेंगे, जहां उन्हें अपने डांस का जादू दिखाना होगा। इस शानदार शाम को और खास बनाने आएंगे लेजेंडरी सिंगर एवं रोमांटिक गानों के सरताज कुमार सानू, जिनकी मौजूदगी में ‘सुपरहिट संडे विथ सानू दा’ स्पेशल एपिसोड होगा।

इस एपिसोड में कंटेस्टेंट्स की बेमिसाल परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी, जो कुमार सानू के यादगार गानों का जादू चलाकर अपने एक्ट्स में रोमांस, प्यार और हंसी के पल जगा देंगे। इसमें न सिर्फ जबर्दस्त डांस टैलेंट पेश किया जाएगा बल्कि इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट्स – ऋषि सिंह एवं देबोस्मिता रॉय, कॉमेडियन जय विजय एवं नितेश शेट्टी और टैलेंटेड डांसर्स – सनम जौहर, सुशांत खत्री और इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 1 के विनर टाइगर पॉप भी मनोरंजन का एक परफेक्ट नज़राना लेकर आएंगे।

इस एपिसोड की एक हाईलाइट होगी विख्यात कत्थक डांसर कुमार महाराज उर्फ कुमार शर्मा की मौजूदगी, जो टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स शिवांशु सोनी और हंसवी टोंक को सपोर्ट करने के लिए इस शो में आएंगे। कुमार ‘आंखों की गुस्ताखियां’ गाने पर एक दिलकश कत्थक परफॉर्मेंस देकर सबका मन मोह लेंगे। लेकिन इस शाम का जादू तब चलेगा जब कुमार महाराज बताएंगे कि वो दरअसल शिवांशु और हंसवी के बड़े फैन हैं। इतना ही नहीं, कुमार ‘स्लो मोशन’ गाने पर कंटेस्टेंट्स – शिवांशु सोनी और हंसवी टोंक के साथ एक कमाल की जुगलबंदी पेश करके दर्शकों पर छा जाएंगे।

अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए शिवांशु सोनी ने कहा, “यह हम सभी के लिए एक खास दिन है। जब हमें पता चला कि कुमार महाराज हमारे फैन हैं तो हमें बेहद खुशी हुई। हम उन्हें कई सालों से फॉलो कर रहे हैं और वो हमारे लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं। मेल क्लासिकल डांसर्स के रूप में हम उन्हें देखकर ही सीखते हैं और जिस तरह से उन्होंने क्लासिकल डांस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया, वो प्रेरणादायक है। इससे हमें और मेहनत करने और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर इस डांस फॉर्म का प्रतिनिधित्व करने का हौसला मिलता है।”

हंसवी टोंक ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा, “मैं कुमार महाराज की बड़ी फैन हूं और मैंने अपने डांस के सफर की शुरुआत से ही उन्हें फॉलो किया है। उनके साथ स्टेज पर आना हमेशा से मेरा सपना था। मैं इंडियाज़ बेस्ट डांसर की शुक्रगुज़ार हूं, जिन्होंने मुझे यह बेमिसाल मौका दिया। वाकई, मेरा एक सपना सच हो गया।”

देखना ना भूलें ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर 3’ का यह खास एपिसोड, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

Post navigation

Previous भाजपा नेता खुबलाल ध्रुव ने लगाया गंगरेल सरपंच पर गंभीर आरोप
Next प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का दौरा

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.