Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आप छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों का विशाल शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आप छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों का विशाल शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Abhinesh Pandey April 29, 2023

 

*छत्तीसगढ़ में आप में लगभग 1000 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी।*

*आप की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ में चहुँओर होगा विकास – डॉ. संदीप पाठक,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद, आप।*

रायपुर,29 अप्रैल 2023। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश में नव नियुक्त पदाधिकारियों का आज रायपुर के शहीद स्मारक भवन में कार्यक्रम रखा गया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्य सभा सांसद डॉ. संदीप पाठक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।
उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि ये जो पद है आपको किसी ने दिया नहीं है वो आपकी गाढ़ी कमाई का फल है। अभी हमने जो 1000 के आसपास प्रदेश में शपथ लें रहें हैं ये काम अभी पूरा नहीं हुआ है आगे और कई हजार साथी आप पार्टी से जरूर शपथ लेंगे। हमारा उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए। हम सभी को प्रदेश में ईमानदार सरकार बनानी है। सभी को ध्यान रखना है की पद मिलने पर आप अहंकार मत लाइए। आम लोगों को जोड़ते जाइये आपका कुनबा अपने आप कब बड़ा हो जायेगा आपको पता भी नहीं चलेगा। अब चुनाव में छह महीने का ही समय रह गया है।
आम आदमी पार्टी की बिजली शिक्षा और स्वास्थ्य की जनहित योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को पहुँचाते हुए इस बार प्रदेश में आप की सरकार बनाना है। छत्तीसगढ़ में चहूँ ओर विकास हो और छत्तीसगढ़ खूब खुशहाल हो।

छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा जी कहा कि मुझे पुरानी विश्वास है कि आपके कंधों पर नयी राजनीति में दिशा दिलाने नई जिम्मेदारी है। प्रदेश में एक साल के प्रयास के बाद आज छत्तीसगढ़ में प्रदेश से लेकर ब्लॉक तक पूरी टीम तैयार है। आपकी मेहनत, आपकी क्षमता और आपके कम करने का जज्बा किसी पद की मोहताज नहीं होती। अगर आप छत्तीसगढ़ की जनता तक आम आदमी पार्टी का मिशन पहुंचा सकतें हैं तो आप किसी भी पद से भी बहुत बड़े हैं। उन्होंने कहा कि महज 10 साल पहले जो आप पार्टी की योजनाओं का मज़ाक उड़ाते थे आज कर्नाटक चुनाव में मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य की बात कर रहें हैं।आज प्रदेश में हमारा पुरानी संगठन तैयार है। हमें छत्तीसगढ़ की जनता के बीच कि कड़ी बनना है और प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना है।

छत्तीसगढ़ के आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि 22 साल से रत्न गर्भा छत्तीसगढ़ को छला जा रहा है आपके कर्मों का फल है और भगवान ने हमें उनके अधिकारों और न्याय के लिए चुना है और इस जिम्मेदारी को निभाते हुए छत्तीसगढ़ में निर्णायक बदलाव की ओर बढ़ने का समय आ गया है और प्रदेश में आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार बनाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश से सभी हजारों पदाधिकारी शामिल हुए।

 

Tags: Samayrath आप आम आदमी पार्टी कोमल हुपेंडी समय रथ

Post navigation

Previous नारायणा हेल्थ बैंगलोर : छत्तीसगढ़ के 35 वर्षीय युवक का सफलतापूर्वक लंग ट्रांसप्लांट
Next जन सरोकार के विषय पर कब बात होगी मोदी जी? मित्र-काल कब तक चलेगा?

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.