Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आत्मानंद इंग्लिश स्कूलों में शिक्षक भर्ती की 232 पोस्ट के लिए आवेदन 27 जुलाई तक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आत्मानंद इंग्लिश स्कूलों में शिक्षक भर्ती की 232 पोस्ट के लिए आवेदन 27 जुलाई तक

Abhinesh Pandey July 25, 2022

रायपुर। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 232 पदों पर व्याख्याता, सहायक शिक्षक, शिक्षक समेत अन्य की संविदा भर्ती होगी। इसके लिए 4 हजार से अधिक फार्म मिल चुके हैं। 27 जुलाई तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 8 हजार से अधिक आवेदन आने का अनुमान है।

राजधानी के 14 इंग्लिश स्कूलों के लिए यह भर्ती हो रही है। अफसरों का कहना है कि आवेदन की प्रक्रिया खत्म होने के कुछ दिनों के बाद ही फार्म की जांच होगी। इसके बाद फिर लिखित परीक्षा और इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। संभावना है कि अगस्त में भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

रायपुर में 14 सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में भर्ती हो रही है। इनमें 12 नए स्कूल हैं, जो कुछ दिन पहले शुरू हुए हैं। जबकि दो पुराने स्कूल हैं। यहां भी कुछ पदों पर शिक्षकों की भर्ती होगी। जानकारी के मुताबिक इस बार आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं दिया जाएगा।

एक पद के लिए 20 अभ्यर्थी ही लिखित परीक्षा के लिए चिंहाकित किए जाएंगे। यानी 232 पदों के लिए 4640 परीक्षा देंगे। अफसरों का कहना है कि जितने भी फार्म मिलेंगे उनकी जांच की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता के आधार पर लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके अनुसार एक पोस्ट के लिए 20 अभ्यर्थी ही लिखित परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसी तरह लिखित परीक्षा में मिले नंबरों इंटरव्यू के लिए लिस्ट तैयार की जाएगी। एक पद के लिए 5 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फिर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

187 पदों पर प्रतिनियुक्ति होगी
सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल में संविदा भर्ती के अलावा प्रतिनियुक्ति भी हो रही है। कुल 187 पदों पर प्रतिनियुक्ति होगी। इसके लिए भी आवेदन मंगाए जा रहे हैंं। रायपुर में प्रतिनियुक्ति व संविदा भर्ती के तहत विभिन्न स्कूलों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं, शासकीय शाला लालपुर, शासकीय शाला मोवा, पी.जी.उमाठे शांतिनगर, शासकीय शाला गुढियारी, निवेदिता शाला गुरुनानक चौक, पं. राम सहाय मिश्रा शाला मोहबाबाजार, शासकीय शाला सरोना, आडवानी आर्लिकन बीरगांव, शासकीय शाला सारागांव, मातृसदन मंदिर हसौद आरंग, शासकीय शाला समोदा, शासकीय हरिहर शाला गोबरा-नवापारा, अभनपुर। इसके अलावा कुरा और नेवरा-तिलदा के सरकारी इंग्लिश स्कूल भी हैं।

Post navigation

Previous शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही खत्म हो जाएगी इन 3 राशियों की महादशा, यहां जानिए…
Next 10 रेल कर्मियों को संरक्षा पुरस्‍कार

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.