Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • आकांक्षी जिलों में फोर्टिफाइड चावल का होगा वितरण
  • छत्तीसगढ़

आकांक्षी जिलों में फोर्टिफाइड चावल का होगा वितरण

Abhinesh Pandey March 4, 2022

????????????????????????????????????

 

राईस फोर्टिफिकेशन योजना के स्टीयरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

रायपुर, 04 मार्च 2022

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राईस फोर्टिफिकेशन योजना के स्टीयरिंग कमेटी की पहली बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में योजना के अंतर्गत विभिन्न जिलों में फोर्टिफाइड चावल वितरण की व्यवस्था, योजना के प्रचार-प्रसार, आवश्यकतानुसार चावल भंडारण, आबंटन की स्थिति और स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला बाल विकास तथा खाद्य विभाग के समन्वय से योजना के सफल क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि योजना के अंतर्गत कुपोषण से प्रभावित क्षेत्रों में फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जाना है। इसके लिए बेसलाइन सर्वे शीघ्र करें तथा हितग्राहियों की सूची तैयार कर लें।  छात्रावासों और आश्रमों, आंगनबाड़ियों एवं मध्यान्ह भोजन चावल का वितरण की भी विस्तार से समीक्षा की गई। आगामी अप्रैल 2022 से राज्य के 10 आकांक्षी जिलांे सहित प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जाएगा।
मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ योजना का क्रियान्वयन करने कहा है। छत्तीसगढ़ में फोर्टिफाइड चावल वितरण योजना सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाना है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश मुख्य सचिव ने दिए है। मुख्य सचिव ने जिलों में स्थानीय भाषा के पाम्पलेट एवं अन्य माध्यमों से लोगों को योजना की जानकारी देने और फोर्टिफाइड चावल की गुणवत्ता के संबंध में लोगों को जानकारी देने कहा गया है। कोण्डागांव जिले में फोर्टिफाइड चावल का वितरण पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने कोण्डागांव जिले में चावल के उपयोग के बाद कुपोषण की दर कम होने के संबंध में सर्वे करने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने राज्य के सभी स्कूलों, आश्रमों, छात्रावासों के बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश भी दिए है। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव खाद्य श्री टोपेश्वर वर्मा, सचिव महिला एवं बाल विकास श्री भुवनेश यादव, सचिव स्वास्थ्य सुश्री शहला निगार, विशेष सचिव सहकारिता श्री हिमशिखर गुप्ता, प्रबंध संचालक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम श्री निरंजन दास, प्रबंध संचालक मार्कफेड सुश्री किरण कौशल सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा खेलों को बढ़ावा देने की पहल को मिली बड़ी सफलता
Next 11 मार्च को NMOPS करेगा ध्यानाकर्षण प्रदर्शन, शिक्षक-कर्मचारी संगठन हुए एकजुट

Related Stories

यादव समाज की प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

यादव समाज की प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले

July 13, 2026
सफलता की कहानी- बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर

July 12, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

July 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
× Popup Image

Recent Posts

  • यादव समाज की प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले
  • सफलता की कहानी- बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
  • बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि
  • दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव

You may have missed

यादव समाज की प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

यादव समाज की प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले

July 13, 2026
सफलता की कहानी- बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर

July 12, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

July 12, 2026
बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि

July 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.