
रायपुर। महिला बाल विकास विभाग ने आज एक नया आदेश जारी किया जिसके मुताबिक आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन गर्मी को देखते हुए अब सुबह 7 से 11 बजे तक किया जायेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए केवल ग्रीष्मकाल में 1 अप्रैल 2022 से 30 जून 2022 तक आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन का समय 6 से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है। 1 जुलाई से पहले की तरह सुबह 9.30 से 3.30 बजे तक संचालित किया जायेगा। इसकी सूचना संबंधित सभी विभाग,अधिकारियों व कर्मचारियों को भेजते हुए परिपालन करने निर्देशित किया गया है।