Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • ​​​​​​​अवैध, कच्ची और मिलावटी शराब की बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
  • छत्तीसगढ़

​​​​​​​अवैध, कच्ची और मिलावटी शराब की बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई

Abhinesh Pandey February 17, 2022

ओवर रेट शराब बेचने पर करें बर्खास्तगी की कार्रवाई

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

आबकारी विभाग के काम-काज की समीक्षा
रायपुर, 17 फरवरी 2022

छत्तीसगढ़ में अवैध और कच्ची शराब की बिक्री के साथ ही मिलावटी शराब बेचने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, इसके लिए आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने अवैध शराब की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। उनके निर्देश पर आज आबकारी विभाग के सचिव श्री निरंजन दास ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और इन प्रकरणों पर सख्ती से कार्रवाई कर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में यदि विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आबकारी सचिव श्री दास ने अधिकारियों के साथ आबकारी विभाग की रेवेन्यु बढ़ाने के मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि देशी-विदेशी मदिरा दुकानों को कम्पोजिट किया जाए। इसी प्रकार मांग के अनुरूप इन दुकानों में संबंधित ब्रांड का स्टॉक रखा जाए। मिलावटी शराब और ओवररेटिंग के मामलों का एफआईआर दर्ज कराया जाए। उन्होंने कहा कि देशी-विदेशी मदिरा दुकानों में ओवररेट शराब विक्रय पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध बर्खास्तगी की कार्यवाही की जाएगी। इन मामलों के संरक्षण देने वाले संबंधित अधिकारियों पर भी कड़ी कार्यवाही होगी।
आबकारी सचिव श्री निरंजन दास ने कहा कि अन्य राज्यों से अनाधिकृत रूप से छत्तीसगढ़ में आनेे वाली शराब पर भी कड़ाई से नियंत्रण रखा जाए। राज्य के सीमावर्ती जिलों में इसके लिए विशेष रूप से निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से समन्वय कर चेकपोस्ट की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से यात्री तथा ट्रांसपोर्ट वाहनों में छिपाकर लाई जाने वाली शराब पर भी निगरानी रखी जाए।
बैठक में आबकारी सचिव श्री दास ने बताया कि अवैध, कच्ची एवं मिलावटी शराब में जहरीली मात्रा के परीक्षण के लिए लैबोरेटरी स्थापित कर ली गई है। अवैध शराब के प्रकरण बनाते समय शराब का लैबोरेटरी टेस्ट रिपोर्ट लगाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में आबकारी विभाग के विशेष सचिव एवं छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री ए.पी. त्रिपाठी, अपर आयुक्त श्री आर.एस. ठाकुर, उपायुक्त श्री आशीष श्रीवास्तव, श्री पी.एस. साहू सहित प्रदेश भर के जिलों के अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश में सदस्यता अभियान जारी….
Next बस्तर के एनर्जी पार्क का हो रहा है कायाकल्प

Related Stories

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

August 5, 2026
हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

August 5, 2026
मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार

August 5, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न

You may have missed

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

August 5, 2026
हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

August 5, 2026
मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार

August 5, 2026
ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी

August 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.