Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के मूक-बधिर बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाया जन्मदिन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के मूक-बधिर बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाया जन्मदिन

Abhinesh Pandey August 23, 2022

 

सीएम ने बच्चों को उपहार में स्कूल बैग प्रदान किया

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर मंगलवार को अर्पण दिव्यांग स्कूल, सेक्टर 1 बजाज कालोनी राजेन्द्र नगर के सभी मूक-बधिर बच्चों ने मुख्यमंत्री से उनके निवास में मुलाकात कर जन्मदिवस की बधाई दी। अपने भूपेश कका से मिलकर बच्चे खूब आनंदित हुए। मुख्यमंत्री को हर बच्चे ने गुलाब फूल भेंट किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ ग्रुप फोटो को अपने ट्वीटर में शेयर भी किया है।
बच्चों से जन्मदिन पर गुलाब फूल के साथ बधाई मिलने पर मुख्यमंत्री बघेल ने बच्चों को रिटर्न गिफ्ट में स्कूल बैग प्रदान किया। बघेल ने बच्चों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की थी। इस अवसर पर नगर निगम के सभापति व पूर्व महापौर प्रमोद दुबे उपस्थित थे। इन बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री ने स्नेह प्रकट करते हुए उन्हें मंच पर बुलवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे दिव्यांग बच्चों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। ये बच्चे मूक-बधिर होने के बाद भी सफलता की ऊंचाई नाप लेते हैं, यह सबके लिए प्रेरणादायक है। प्रमोद दुबे ने कहा कि ये बच्चे वास्तव में ईश्वर के रूप हैं। इनकी सेवा से आत्मसंतुष्टि मिलती है। यहां यह बताना जरूरी होगा कि अर्पण कल्याण समिति द्वारा संचालित दिव्यांग पब्लिक स्कूल में जांजगीर-चांपा के राहुल साहू ने भी प्रवेश लिया है। यह वही बच्चा है जो अस्सी फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था। राहुल को मुख्यमंत्री ने बधाई दी। प्रमोद दुबे की पहल पर प्रारंभ की गई अर्पण दिव्यांग स्कूल में बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है वहीं राजधानी से बाहर के बच्चों के लिए शैलेन्द्र नगर प्रेम प्रकाश आश्रम के पास निशुल्क छात्रावास की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा, मृत्युंजय शुक्ला, डॉ. राकेश पांडेय, डॉ. देव मिश्रा, मनोज, शिक्षिका निधि, शहाना व राहुल मौजूद थे।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय में ‘‘स्वयं पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सीखने’’पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन सम्पन्न
Next छग श्रम कल्याण मंडल सदस्य मनोज सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर लड्डूओं से तौला

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.