Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • अंबिकापुर से दिल्ली के लिए पहली एसी ट्रेन शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंबिकापुर से दिल्ली के लिए पहली एसी ट्रेन शुरू

Abhinesh Pandey July 14, 2022

अंबिकापुर। अंबिकापुर से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच गुरुवार को पहली एसी ट्रेन शुरू की गई है। अम्बिकापुर-निजामुद्दीन-अम्बिकापुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले ही दिन ट्रेन आधे घंटे देरी से 10 बजे छूटी। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, यह ट्रेन सामान्य एक्सप्रेस होती तो अधिक बेहतर होता।

ट्रेन के शुभारंभ के अवसर पर अम्बिकापुर में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह और भटगांव के विधायक पारस नाथ रजवाड़े मौजूद रहे। बताया जा रहा था कि14 जुलाई को 00864 अंबिकापुर-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन सुबह 9.30 बजे रवाना की जाएगी। इस गाड़ी को पहले दिन स्पेशल के रूप मे चलाया गया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

गुरुवार को यह ट्रेन 11.50 बजे बिजुरी, 12.35 बजे अनूपपुर, 1.15 बजे शहडोल, 4 बजे कटनी मुरवारा और शाम 6.30 बजे सागर पहुंच जाएगी। रात 9.25 बजे वीरांगना लक्ष्मी बाई, 10.30 बजे ग्वालियर, रात 12.25 बजे आगरा कैंट, रात 1.10 बजे मथुरा और 4.35 बजे निज़ामुद्दीन पहुंचेगी।
अधिकारियों ने बताया, इस गाड़ी का नियमित परिचालन दिनांक 19 जुलाई से किया जाना है। गाड़ी संख्या 04043-04044 अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन निजामुद्दीन से प्रत्येक मंगलवार को रवाना होगी। वहां से खुलने का समय रात 11 बजे निर्धारित है। यह ट्रेन अगले दिन शाम को 7.30 बजे तक अंबिकापुर पहुंच जाएगी। 21 जुलाई से यह ट्रेन अम्बिकापुर से प्रत्येक गुरुवार को नियमित चलने लगेगी। अंबिकापुर में इसके खुलने का समय सुबह 7.15 बजे होगा। पूरा दिन और पूरी रात का सफर कर यह ट्रेन 4.35 बजे निजामुद्दीन पहुंच जाएगी।

Post navigation

Previous नि:शुल्क मिलेंगे पौधे, पौधारोपण का महाअभियान 18 से नगर निगम की अगुवाई में
Next कैबिनेट की बैठक जारी,महत्वपूर्ण विषयों पर हो रही चर्चा

Related Stories

जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत

July 26, 2026
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

July 26, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनक

July 26, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
  • एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनक
  • सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
  • उद्यमिता से बदल रहीं अपनी तकदीर- महिला स्व सहायता समूह बना ग्रामीण विकास की प्रेरक मिसाल

You may have missed

जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत

July 26, 2026
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

July 26, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनक

July 26, 2026
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत

July 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.